CGL Full Form In Hindi

CGL Full Form in Hindi, CGL Full Form क्या है, CGL क्या होता है, CGL के लिए क्या Qualification होनी चाहिए, सी.जी.एल का क्या मतलब होता है, CGL का पूरा नाम और हिंदी में क्या अर्थ होता है, ऐसे सभी सवालों के जबाब आपको इस Post में मिल जायेंगे.

CGL Full Form in Hindi – सी.जी.एल का क्या मतलब होता है

CGL की फुल फॉर्म Combined Graduate Level होती है. CGL को हिंदी मे सयुक्त स्नातक स्तर कहते है. CGL SSC के द्वारा संचालित किये जाने वाला Competition है. CGL आवेदक का Qualification Level है जिसके तहत आवेदक को कम से कम स्नातक पास होना अनिवार्य होता है.

CGL की परीक्षा का आयोजन केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा किया जाता है. यह परीक्षा पूरे देश में विभिन्न मंत्रालयों, सरकारी विभागों और कार्यालयों मे Group B एवं C Category के लिए कराई जाती है. इस Category मे नियुक्ति के लिए आवेदक को कई Condition से गुजरना पड़ता है. CGL परीक्षा की पूरी जानकारी आप नीचे देख सकते है.

CGL के लिये योग्यता

अगर आप CGL के लिए आवेदन करना चाहते है तो आप पहले नीचे दी गयी जानकारी को अच्छे से पढ़ें.

  • इसके लिये उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिये.
  • इसके लिये उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष एवं अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए. इसमें उम्र सीमा अलग अलग विभाग में भिन्न होती है एवं अनारक्षित के लिए उम्र में छुट का भी प्रावधान है ST और SC के लिए 5 वर्ष और OBC वालो के लिए 3 वर्ष एवं शारीरिक विकलांग वालो के लिए 10 वर्ष की छुट दी गयी है.
  • CGL Post के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना अनिवार्य है. इसमें अलग-अलग Post के अनुसार इसके शैक्षिणिक योग्यता में परिवर्तन होता रहता है.

CGL के भाग

CGL को निम्नलिखित चार भागो में विभाजित किया गया है जैसे कि –

  • Combined Graduate Level (Tier 1)
  • Combined Graduate Level (Tier-2)
  • Descriptive Test (Tier-3)
  • Skills Test

Combined Graduate Level (Tier 1)

CGL के Tier 1 Part मे क्रमश उम्मीदवार को चार विषय मिलेंगे जैसे कि –

  • General Awareness
  • General Intelligence
  • English Comprehension
  • Quantitative Aptitude

इन मे से हर Subjects मे 25 – 25 Question होंगे. हर Subject 50 Number का होगा. यानि प्रत्येक Question 2 Number का होगा. Combined Graduate Level (Tier 1) में Question की कुल संख्या 100 होगी और कुल Number 200 होंगे. इस Part को हल करने के लिए उम्मीदवार को कुल 1 घंटे का समय मिलेगा.

Combined Graduate Level (Tier 2)

CGL के Tier 2 Part में क्रमश उम्मीदवार को दो Subject मिलेंगे जैसे कि –

  • General English
  • Quantitative Ability

इन मे से हर Subjects मे 100 – 100 Question होंगे. हर Subject 200 Number का होगा. यानि प्रत्येक Question 2 Number का होगा. Combined Graduate Level (Tier 2) मे Question की कुल संख्या 200 होगी और कुल Number 400 होंगे. इस part को हल करने के लिए उम्मीदवार को कुल 2 घंटे का समय मिलेगा.

Descriptive Test (Tier-3)

CGL के इस Part में उम्मीदवार को निबन्ध और पत्र लिखना होगा तथा निबन्ध और पत्र उम्मीदवार को Hindi और English दोनों भाषाओं में लिखना होगा. यह आप को कंप्यूटर न करके पेन और पेपर की मदद से करना होगा. इसके लिए उम्मीदवार को कुल 1 घंटे का समय मिलेगा.

Skills Test

CGL का यह Part सिर्फ कुछ ही Posts के लिए लिया जाता है. इस Part मे उम्मीदवार की Skills का Test किया जाता है जैसे- कंप्यूटर पर Typing और कंप्यूटर की जानकारी. अगर उम्मीदवार को CGL का यह Part Clear करना है तो उम्मीदवार को Typing भी आनी चाहिए और कंप्यूटर की पूरी Knowledge भी होनी चाहिए.